Posts

Showing posts with the label ओलंपिक में भारत

ओलंपिक में चीन से सीख सकते हैं हम

Image
-   प्रदीप सरदाना  वरिष्ठ पत्रकार करीब 60 साल पहले अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी ने ओलंपिक को लेकर जो कहा था , वह आज भी सटीक है। केनेडी ने कहा था- किसी देश की शक्ति और प्रतिष्ठा की पहचान उस देश के अन्तरिक्ष यान और ओलंपिक में प्राप्त पदकों से होती है। लगता है अमेरिका ने आज भी केनेडी के इस मूल मंत्र को पूरी तरह अपनाया हुआ है। साथ ही चीन , रूस , ब्रिटेन और जापान जैसे शक्तिशाली देश भी जाने अंजाने , कहीं न कहीं केनेडी के इसी ‘ आदर्श वाक्य ’ से प्रभावित हैं।ये देश अन्तरिक्ष में भी अपने लड़ाकू विमानों , मिसाइलों से विश्व में अपना वर्चस्व बनाए हुए हैं। उधर ओलंपिक पदकों की तालिका में भी अक्सर ये ही पाँच देश शिखर पर रहते हैं। हालिया टोक्यो ओलंपिक की पदक तालिका में भी अमेरिका और चीन पहले दो स्थान पर हैं। जबकि जापान , ब्रिटेन और रूस उनके बाद के तीन स्थानों पर अपना प्रभुत्व स्थापित किए हुए हैं। इसलिए अब समय आ गया है जब भारत को भी इस ‘ आदर्श वाक्य ’ को पूरी तरह अपना लेना चाहिए। अन्तरिक्ष शक्ति के मामले में तो हम काफी सशक्त हो गए हैं। लेकिन ओलंपिक खेलों मे हम अपना 120 वर्...