Posts

Showing posts with the label Raj Kapoor

राज कपूर ने ‘आवारा’ के लिए पिता को भी दिया था मेहनताना

Image
-  प्रदीप सरदाना वरिष्ठ पत्रकार एवं फिल्म विश्लेषक   राज कपूर एक दिलकश अभिनेता होने के साथ लाजवाब फ़िल्मकार भी थे। एक ऐसे फ़िल्मकार जिन्होंने अपनी फिल्मों को भव्यता के ऐसे आयाम दिये जिसके लिए उन्हें ‘ द ग्रेट शोमैन ’ कहा जाता था। आज राज कपूर को दुनिया से बिदा हुए 33 साल हो गए लेकिन उनके बाद देश का कोई और फ़िल्मकार ग्रेट शौमैन नहीं बन सका। हालांकि सुभाष घई और संजय लीला भंसाली सहित कुछ और फ़िल्मकारों ने भी अपनी फिल्मों में भव्यता के कई रंग बिखेरे। लेकिन ग्रेट शोमैन का तमगा किसी को न मिल सका। बता दें राज कपूर को जिस फिल्म के बाद ‘ द ग्रेट शोमैन ’ कहा जाने लगा वह फिल्म ‘ आवारा ’ थी। सन 1951 में प्रदर्शित ‘ आवारा ’ में राज कपूर के साथ नर्गिस नायिका थीं। इस फिल्म से पहले दोनों की जोड़ी ‘ बरसात ’ फिल्म से हिट हो चुकी थी। लेकिन ‘ आवारा ’ के बाद तो ये जोड़ी दुनिया भर में ऐसी लोकप्रिय   हुई कि जिसकी मिसाल आज भी दी जाती है। ‘ आवारा ’ को शानदार बनाने के लिए राज कपूर ने एक ऐसा भव्य सेट लगाया , जहां स्वप्न दृश्य में ‘ घर आया मेरा परदेसी ’ गीत फिल्मा कर राज कपूर ने इतिहास रच दिया...

रूस में आज भी गूँजते हैं राज कपूर, मुकेश और शैलेंद्र के गीत

Image
रूस में आज भी गूँजते हैं राज कपूर, मुकेश और शैलेंद्र के गीत  - प्रदीप सरदाना  वरिष्ठ पत्रकार एवं फिल्म समीक्षक  महान फ़िल्मकार राज कपूर भारतीय सिनेमा के ऐसे पहले अभिनेता रहे जिनकी लोकप्रियता देश की सरहदों को पार करते हुए दुनिया के कई देशों में पहुंची। जिनमें रूस तो ऐसा देश रहा जहां राज कपूर घर घर में लोकप्रिय हो गए थे। राज कपूर को रूस में जिस फिल्म ने सबसे पहले जबरदस्त लोकप्रियता दिलाई , वह फिल्म थी  ‘ आवारा ’ । सन 1951 में बनी  ‘ आवारा ’  से राज कपूर तो रूस में लोकप्रिय हुए ही। साथ ही इस फिल्म में शैलेंद्र के लिखे गीत  ‘ आवारा हूँ ’  ने भी ऐसी धूम मचाई कि मुकेश के गाये इस गीत का जादू ,  वहाँ आज तक बरकरार है। आज बरसों बाद भी ,  रूस में राज कपूर , मुकेश और शैलेंद्र के गीत गूंज रहे हैं। इसकी हालिया मिसाल यह है कि गत  14  दिसम्बर   को   राज कपूर के 96 वें जन्म दिन पर मॉस्को में   हिंदुस्तानी समाज रूस और जवाहरलाल नेहरु सांस्कृतिक केंद्र मॉस्को द्वारा "एक शाम राज कपूर और गीतकार शैलेन्द्र के नाम"   का आयोजन किया...

राज कपूर की 'ड्रीम' फिल्म- 'मेरा नाम जोकर' के 50 साल , 'लोकमत समाचार' में 18 दिसम्बर 2020 को प्रकाशित मेरा लेख

Image
  -  प्रदीप सरदाना  वरिष्ठ पत्रकार एवं फिल्म समीक्षक  भारतीय सिनेमा के इतिहास में ‘ मेरा नाम जोकर ’ एक ऐसी फिल्म है जिसे आज पूरे विश्व में एक कालजयी और भव्य फिल्म के रूप में बहुत सराहा जाता है। लेकिन जब यह फिल्म 18 दिसंबर 1970 को पहली बार प्रदर्शित हुई थी तो दर्शकों ने इसे पूरी तरह नकार दिया था। जबकि राज कपूर ने ‘ मेरा नाम जोकर ’ को कुछ उसी शिद्दत से बनाया था , जैसे के आसिफ ने ‘ मुगल-ए- आजम ’ बनाई थी। लेकिन ‘ मुगल-ए-आजम ’ ने कमाई के मामले में तो सफलता के सारे पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त किए ही , आज भी देश की सबसे खूबसूरत फिल्म के रूप में इसे याद किया जाता है। लेकिन ‘ मेरा नाम जोकर ’ रिलीज के समय ऐसे औंधे मुंह गिरि कि राज कपूर का आरके स्टूडियो और उनका घर ही नहीं उनकी पत्नी कृष्णाराज के गहने तक गिरवी रखने पड़े। राजकपूर आकंठ कर्ज से डूब गए। लोगों ने कहा , अब राज कपूर खत्म , उनका ज़माना गया। इससे राज कपूर का दिल ऐसे ही चकनाचूर हो गया जैसे फिल्म में जोकर राजू का दिल टूटता है लेकिन राज कपूर ने फिर खड़े हुए और ‘ बॉबी ’ बनाकर फिर वैसी सफलता पाई , जिसके लिए वह जाने जाते थे।...

राज कपूर जैसा ‘ग्रेट शोमैन’ आज तक कोई और नहीं बन सका... राज कपूर के जन्मदिन पर मेरा विशेष लेख लोकमत समाचार के 14 दिसंबर 2020 अंक में प्रकाशित

Image
  -  प्रदीप सरदाना    वरिष्ठ पत्रकार एवं फिल्म आलोचक  राज कपूर का नाम आते ही एक शब्द जो सबसे पहले दिमाग नें उभरता है वह है ‘ ग्रेट शोमैन ’ । यूं भारतीय सिनेमा में एक से एक शानदार फ़िल्मकार हुए हैं। लेकिन राज कपूर की फिल्मों की भव्यता इतनी थी कि आज बरसों बाद भी कोई और ‘ ग्रेट शोमैन ’ का दर्जा नहीं पा सका है। राज कपूर की एक खास बात यह भी रही कि वह जहां निर्माता , निर्देशक के रूप में बेहद सफल रहे वहाँ एक अभिनेता के रूप में भी उन्होंने सफलता , लोकप्रियता के कई नए आयाम बनाए। यूं राज कपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर भी रंगमंच और सिनेमा के चोटी के अभिनेता थे। लेकिन राज कपूर ने पिता के नाम की बैसाखी का सहारा लिए बिना अपनी एक ऐसी पहचान बनाई कि कपूर परिवार फिल्म उद्योग का सबसे मशहूर परिवार बन गया। हालांकि यह वर्ष राज कपूर के परिवार और उनके प्रशंसकों के लिए बेहद दुखदायी रहा। क्योंकि इस साल जहां पहले 14 जनवरी को राज कपूर की बड़ी बेटी रितु नन्दा का निधन हो गया। वहाँ 30 अप्रैल को फिल्म आकाश के चमकते सितारे , उनके बेटे ऋषि कपूर भी अलविदा कह गए। राज कपूर देश के वह अभिनेता भी हैं...