Posts

Showing posts with the label राधे

औंधे मुंह क्यों गिरी सलमान की ‘राधे’

Image
  -  प्रदीप सरदाना वरिष्ठ पत्रकार एवं फिल्म समीक्षक  सलमान खान ने गत 13 मार्च को ट्वीट करके अपनी फिल्म ‘ राधे ’ की रिलीज को लेकर कहा था- ‘’ ईद का कमेंटमेंट था , ईद पर ही आएंगे। ‘’ कोरोना के इस खतरनाक दौर में जब बड़ी फिल्मों के फ़िल्मकार अपनी फिल्में प्रदर्शित करने से बच रहे हैं। ऐसे में सलमान खान की इस कमिटमेंट ने सभी को चौंकाया था। इस घोषणा के कुछ दिन बाद कोरोना की दूसरी लहर से कोरोना के मामले और भी बढ़ने लगे। जिससे हालात बेहद चिंताजनक हो गए। तब सभी को लगा था कि सलमान अपनी कामिटमेंट पूरी नहीं कर पाएंगे। ‘ राधे ’ का प्रदर्शन आगे खिसकेगा। लेकिन तमाम किन्तु परंतु के बीच 13 मई को   फिल्म ‘ राधे ’ रिलीज कर दी गई। हालांकि सलमान की यह कमिटमेंट उन सभी के लिए घातक सिद्द हुई जिन्होंने सलमान खान और उनकी इस फिल्म पर भरोसा किया था। सलमान की ‘ राधे ’ को 13 मई को रिलीज करने की ज़िद तो पूरी हो गयी ’ लेकिन रिलीज के बाद फिल्म ‘ राधे ’ ऐसे औंधे मुंह गिरी कि सभी अवाक रह गए। हालांकि ‘ राधे ’ देश की ऐसी पहली फिल्म है जो देश विदेश के थिएटर्स के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म और ‘ पे पर व...

फिल्म और सीरियल की शूटिंग रुकने से मनोरंजन की दुनिया में हड़कंप

Image
  -   प्रदीप सरदाना वरिष्ठ पत्रकार एवं फिल्म-टीवी समीक्षक   रुक सकती है ‘ राधे ’ और ‘ सत्यमेव जयते ’ की रिलीज  पिछले करीब एक साल से कोरोना के चलते बुरी तरह टूट चुका फिल्म उद्योग अब एक बार फिर गहरे संकट में आ गया है। महाराष्ट्र में 15 अप्रैल से आगामी 15 दिनों तक फिल्मों , सीरियल , वेब सीरीज और विज्ञापन की शूटिंग रुकने और सभी सिनेमाघर पूरी तरह बंद होने से मनोरंजन की दुनिया में हड़कंप मच गया है। इससे मुंबई और महाराष्ट्र में चल रही कई फिल्मों की शूटिंग रुक गयी है। जिनमें निर्माता एकता कपूर की अमिताभ बच्चन को लेकर बन रही ‘ गुड बाय ’, शाहरुख खान की ‘ पठान ’, सलमान खान की टाइगर-3 , प्रभास की ‘ आदि पुरुष ’ की शूटिंग शामिल है। इसी के साथ टीवी सीरियल्स और नयी वेब सीरीज भी एक बार फिर मुश्किल दौर में आ गए हैं। कोरोना के पहले दौर में पिछले वर्ष करीब 6 महीने इनका कामकाज ठप्प हो गया था। जिससे टीवी पर कई पुराने सीरियल की बाढ़ आ गयी थी। अब एक बार फिर कई लोकप्रिय सीरियल के साथ ‘ इंडियन आइडल ’ ‘ सुपर डांसर ’, ‘ डांस दीवाने ’ और ‘ इंडियन प्रो म्यूजिक लीग ’ जैसे रिऐलिटि शो की...