जब काजोल अचानक रो पड़ी...
आज भी याद आता है काजोल का वह पहला इंटरव्यू - प्रदीप सरदाना वरिष्ठ पत्रकार एवं फिल्म समीक्षक बात 1991 की है। दिल्ली में काजोल की पहली फिल्म ‘ बेखुदी ’ की शूटिंग चल रही थी। उसी दौरान फिल्म के निर्देशक राहुल रवेल ने काजोल से मिलवाने के लिए दिल्ली के कुछ चुनिन्दा पत्रकारों को आमंत्रित किया। इसके लिए दिल्ली के कुतब होटल में शाम को एक खास पार्टी का आयोजन किया गया। पार्टी में तनूजा के साथ खड़ी बेहद साधारण , सांवली सलोनी एक लड़की से मुलाकात कराते हुए राहुल ने कहा यह तनूजा जी की बेटी काजल है , हमारी फिल्म की हीरोइन। (शुरू में काजोल को काजल ही कहते थे) मुझे उससे मिलते ही हैरानी हुई कि इतनी बड़ी स्टार तनूजा की लड़की में कोई ग्लैमर नहीं। अभी बाकी मेहमानों ने आना था , डिनर में भी देर थी तो मैंने काजल को अपना विजिटिंग कार्ड देते हुए कहा आइये आपको इंटरव्यू किया जाए। काजल ने मुस्कुराते हुए कहा –श्योर। होटल के हॉल में डिनर के लिए , एक कनात लगाकर हॉल का विभाजन किया हुआ था। बात आराम से हो सके इसके लिए मैं और काजल एकांत में कनात के दूसरी ओर रखी हुई कुर...