Posts

Showing posts with the label Rohit Sardana

छोटी ज़िंदगी का बड़ा अफसाना रोहित सरदाना

Image
- प्रदीप सरदाना  वरिष्ठ पत्रकार एवं फिल्म समीक्षक  बड़े शौक से सुन रहा था ज़माना तुम्हीं सो गए दास्तां कहते कहते गत 30 अप्रैल को जब रोहित सरदाना के निधन का झकझोर देने वाला समाचार मिला , तब उपरोक्त पंक्तियाँ सहसा मुख से निकल पड़ीं। टीवी न्यूज़ चैनल्स की चकाचौंध की दुनिया में यूं तो कुछ और भी अच्छे एंकर्स हैं। लेकिन रोहित ने पिछले करीब 7 बरसों में अपनी कर्मठता और योग्यता के बल पर अच्छे एंकर्स के बीच में भी , अपनी जो विशिष्ट पहचान बनाई वह बेमिसाल है। यूं तो रोहित ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सन 2000 में ही कर दी थी। लेकिन उनकी बड़ी लोकप्रियता की शुरुआत हुई 2013 से जब ज़ी न्यूज़ पर रोहित का डिबेट शो ‘ ताल ठोक के ’ शुरू हुआ। एक अलग रंग और  एक अलग तेवर वाले इस शो को रोहित सरदाना ने अपनी तर्क शक्ति और अपने अंदाज़ से एक ऐसा शिखर दिया कि यह शो डिबेट का नंबर वन शो बन गया। इसी के साथ न्यूज़ चैनल्स के पत्रकारिता संसार को एक नया सितारा मिल गया। जैसे जैसे ‘ ताल ठोक के ’ आगे बढ़ता गया वैसे वैसे रोहित सरदाना की लोकप्रियता भी बढ़ती चली गयी। देखते देखते रोहित ‘ स्टार जर्नलिस्ट ’ बन...