Posts

Showing posts with the label गीतकार शैलेंद्र

फिल्म संसार के सबसे बेहतर गीतकार थे शैलेंद्र

Image
 -  प्रदीप सरदाना वरिष्ठ पत्रकार एवं फिल्म समीक्षक   तू ज़िंदा है तो जिंदगी की जीत पर यकीन कर। अगर कहीं स्वर्ग है तो उतार ला ज़मीन पर। रात और दिन दिया जले मेरे मन में फिर भी अँधियारा है। रात के हम सफर थक के घर को चले। किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार किसी का दर्द मिल सके तो ले उधार , किसी के वास्ते हो तेरे दिल में प्यार , ज़ीना इसी का नाम है। ये सभी लोकप्रिय गीत यूं तो हिन्दी फिल्मों के अमर गीत हैं। लेकिन इन गीतों के शब्द दुनिया भर के लोगों के सपनों , प्रेम , दर्द और संघर्ष को दर्शाने के साथ उन्हें कुछ बड़ा करने के लिए प्रेरित भी करते हैं। इन और इन जैसे कितने ही खूबसूरत गीत लिखने वाले शैलेंद्र का आज जन्म दिन है। आज यदि वह होते तो 98 बरस के होते। लेकिन सिनेमा के सबसे बेहतर गीतकार माने जाने वाले शैलेंद्र ने 14 दिसंबर 1966 को सिर्फ 43 बरस की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। 30 अगस्त 1923 को रावलपिंडी में जन्मे शैलेंद्र का असली नाम शंकर दास था। जब इनके पिता फौज से रिटायर हुए तो ये मथुरा आ गए। मथुरा की   धौली प्याऊ गली और रेलवे स्टेशन के किनारे बैठकर इनके कव...

शब्दों के जादूगर की अनुपम यात्रा (पुस्तक समीक्षा - तू प्यार का सागर है)

Image
दिल का हाल सुने दिल वाला , सीधी सी बात न मिर्च मसाला  - प्रदीप सरदाना  आज से सौ साल बाद भी जब कभी फिल्म गीतकारों की बात उठेगी , तब भी शैलेंद्र का नाम इज्ज़त से लिया जाएगा। क्या इन गीतों को कोई भुला सकता है- ‘ आवारा हूँ , जिस देश में गंगा बहती है , मुझे तुमसे से कुछ भी न चाहिए। जन जन के लोकप्रिय गीतकार शैलेंद्र को लेकर उपरोक्त बात , सुप्रसिद्द गायक मुकेश ने ,‘ धर्मयुग ’ के 8 जनवरी 1967 के अंक में प्रकाशित , अपने एक लेख –आवारा था , गर्दिश में था , आसमान का तारा था ’ में लिखी थी। शैलेंद्र के गीतों को अपने सुरों से अमर कर देने वाले मुकेश तब बुरी तरह टूट गए थे जब 14 दिसंबर 1966 को शैलेंद्र अचानक इस दुनिया को अलविदा कह गए। मुकेश के इस लेख के साथ और भी कई ऐसे लेख हाल ही में आई पुस्तक – ‘ गीतकार शैलेंद्र-तू प्यार का सागर है ’ में प्रकाशित हुए हैं , जो शैलेंद्र के गीतों की ही नहीं ज़िंदगी के भी विभिन्न रंगों की खूबसूरत बानगी प्रस्तुत करते हैं। इन विभिन्न लेखों को पुस्तक में अपने सम्पादन में सलीके से सँजोया है जाने माने माने लेखक और फिल्मों के अच्छे जानकार इंद्रजीत सिंह...