Posts

Showing posts with the label CEC India

चार प्रधानमंत्री के कार्यकाल में मुख्य चुनाव आयुक्त रहे शेषन ने जब कर दिया था प्रेस का बहिष्कार

Image
देश के सर्वाधिक चर्चित सीईसी रहे शेषन के साथ मेरी बरसों पुरानी वह दिलचस्प बातचीत  - प्रदीप सरदाना   वरिष्ठ पत्रकार  मुख्य चुनाव आयुक्त का पद क्या होता है , इसकी क्या शक्तियाँ हैं और देश के मुख्य चुनाव आयुक्त का क्या नाम हैं ? ऐसे कई सवालों के जवाब देश के आम जनों को पहली बार तभी पता लगे जब टीएन शेषन दिसंबर 1990 में देश के मुख्य चुनाव आयुक्त बने। शेषन से पहले देश में 9 व्यक्ति मुख्य चुनाव आयुक्त के पद पर आसीन हो चुके थे। लेकिन देश के अधिकतर आम नागरिक इस बात से अनभिज्ञ थे कि यह पद इतना शक्तिशाली होता है। यहाँ तक आम जनता कभी यह जानने का प्रयास भी नहीं करती थी कि देश के मुख्य चुनाव आयुक्त का क्या नाम हैं। असल में टीएन शेषन ने अपने 12 दिसंबर 1990 से 11 दिसंबर 1996 के 6 बरस के कार्यकाल में चुनाव और चुनाव प्रणाली में इतने सुधार किए कि शेषन लगातार सुर्खियों में बने रहे। मुख्य चुनाव आयुक्त की शक्तियों का पूरी तरह इस्तेमाल भी शेषन ने किया और चुनाव में कहीं भी जरा सी गड़बड़ी या नियम पालन में अवहेलना होने पर चुनाव तक रद्द करने में जरा भी संकोच नहीं किया। शेषन देश के ऐसे अकेले मु...