Posts

Showing posts with the label asha parekh

आशा पारेख को फाल्के मिलने से जगी हैं नयी आशाएँ

Image
  - प्रदीप सरदाना वरिष्ठ पत्रकार एवं फिल्म समीक्षक  आशा पारेख भारतीय सिनेमा की एक ऐसी अभिनेत्री रही हैं जिन्होंने अपने शानदार अभिनय से तो सभी का दिल जीता ही। साथ ही अपने नृत्य कौशल और समाज सेवा के कार्यों से भी अपनी उत्कृष्ट पहचान बनाई। इसलिए जब गत 30 सितम्बर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में आशा पारेख को सिनेमा के शिखर सम्मान दादा साहेब फाल्के से नवाजा तो पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा।आशा पारेख आज भी लोकप्रिय हैं इस बात की मिसाल इससे भी मिलती है कि समारोह स्थल विज्ञान भवन में हर कोई उनके साथ सेल्फी लेने के लिए लालायित था। यूँ राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार के दौरान फाल्के सम्मान देने की शुरुआत 1970 में हुई थी। जब वर्ष 1969 के लिए अभिनेत्री देविका रानी को फाल्के पुरस्कार दिया गया। यदि हम तब से अब तक के फाल्के सम्मान प्राप्त फ़िल्म हस्तियों पर नज़र डालें तो महिलाओं को यह सम्मान गिनी चुनी बार ही मिला है। देविका के बाद रूबी मेयर्स , कानन देवी , दुर्गा खोटे , लता मंगेशकर और आशा भोसले को यह पुरस्कार मिला। आशा भोसले को वर्ष 2000 में यह सम्मान मिला था। उसके 22 बरस बाद अब ए...