मखमली आवाज़ के स्वामी एस पी बालासुब्रमण्यम
- प्रदीप सरदाना अपनी दिलकश और मखमली आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले सुप्रसिद्द गायक एसपी बालासुब्रमण्यम के निधन से , सभी संगीत प्रेमी दुखी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपना शोक प्रकट करते हुए कहा - एसपी बालासुब्रमण्यम के दुर्भाग्यपूर्ण निधन से हमारी सांस्कृतिक दुनिया को काफी नुकसान हुआ है। गत 5 अगस्त को कोरोना की चपेट में आने के बाद से एसपी का चेन्नई के एमजीएम अस्पताल में उपचार चल रहा था। लेकिन लाख दुआओं और बहुत सी कोशिशों के बाद भी वह ठीक नहीं हो सके। 25 सितम्बर को जब उनके दिल ने भी काम करना बंद कर दिया तो दोपहर करीब एक बजे 74 वर्षीय एस पी ने अंतिम सांस ली। एस पी पिछले पाँच दशकों से गायन- पार्श्व गायन के साथ संगीत निर्देशन और फिल्म निर्माण यहाँ तक अभिनय की दुनिया से भी जुड़े थे। कभी एसपीबी और कभी बालू के नाम से भी पुकारे जाने वाले इस महान कलाकार का जन्म 4 जून 1946 को आंध्रप्रदेश के नेल्लोर में हुआ था। बालासुब्रमण्यम के बेटे और फिल्मकार एसपी चरण ने कहा कि उनके पिता के गीत उनके प्रशंसकों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। उधर उपराष्ट्रपति एम वेंक...