Posts

Showing posts with the label Rhea Chakraborty

भटक गयी है सुशांत की मौत की जांच

Image
  - प्रदीप सरदाना वरिष्ठ पत्रकार एवं विश्लेषक  बॉलीवुड की जिन नायिकाओं की चर्चा उनकी सुंदरता और उनके दिलकश अभिनय के लिए होती थी , उनमें से कुछ के नाम ड्रग्स मामलों में आने से आज उनकी तस्वीर बिलकुल बदल गयी है। साथ ही बॉलीवुड के इस ड्रग्स केस से सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला बुरी तरह उलझ गया है। अब तो हालात ऐसे बनते दिख रहे हैं कि सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत की जांच अपनी राह से भटक कर अलग दिशा में चली गयी है। क्योंकि लंबे समय से चल रही देश की विभिन्न और बड़ी एजेंसियों की इस जांच में अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि सुशांत ने गत 14 जून को आत्महत्या की थी या किसी ने उनकी हत्या करके इसे आत्महत्या का रंग दे दिया गया। या फिर यह भी कि क्या किसी ने सुशांत को तंग करके आत्महत्या करने के लिए विवश कर दिया था। सुशांत की संदिग्ध मौत के पहले दिन जब मुंबई पुलिस ने बिना कोई जांच किए तुरंत यह घोषणा कर दी , “ सुशांत ने अपने घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली है ”, तो सभी अवाक रह गए थे। मुंबई पुलिस इससे सवालों के घेरे में आ गयी थी। साथ ही सबसे बड़ा सवाल सुशांत की तथाकथित ‘ गर्ल फ...