Posts

Showing posts with the label सुशांत सिंह राजपूत

फिर भी कई सच दिखा गया सुशांत का मामला

Image
  - प्रदीप सरदाना वरिष्ठ पत्रकार एवं फिल्म समीक्षक  पिछले बरस 14 जून दोपहर को जब यह खबर वायरल हुई कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली है तो सभी अवाक रह गए थे। जिस सुशांत का फिल्म करियर पिछले कुछ बरसों से नित नयी उड़ान भर रहा था। अपनी ‘ काई पो छे ’,‘ एम एस धोनी ’,‘ छिछोरे ’,’ पीके ’ और ‘ केदारनाथ ’ जैसी फिल्मों से जिसने अपने नाम और काम की धूम मचा दी थी। इस तरह के उभरते सितारे का सिर्फ 34 बरस की उम्र में इस तरह जाना एक ऐसी पीड़ा थी , जिसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। इसलिए सुशांत के ऐसे अंत ने सभी को अशांत कर दिया। आवाज़ उठी कि सुशांत ने आत्महत्या नहीं की उसकी हत्या हुई है। सुशांत के परिवार वालों सहित कुछ और लोगों ने भी ऐसे आरोप लगाए। सुशांत की गर्ल फ्रेंड रिया चक्रवर्ती तो सीधे निशाने पर रही। कंगना रानौत , अर्चना लोखंडे और शेखर सुमन जैसे फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोगों के साथ , कई राजनेताओं ने भी सुशांत के पक्ष में बोलकर कई बड़े बड़े लोगों पर आरोप लगाए। करीब 4 महीने तो यह मामला राष्ट्रीय स्तर पर मीडिया में ऐसी सुर्खी बना रहा कि कोरोना जैसी महामारी की चिंता भ...

भटक गयी है सुशांत की मौत की जांच

Image
  - प्रदीप सरदाना वरिष्ठ पत्रकार एवं विश्लेषक  बॉलीवुड की जिन नायिकाओं की चर्चा उनकी सुंदरता और उनके दिलकश अभिनय के लिए होती थी , उनमें से कुछ के नाम ड्रग्स मामलों में आने से आज उनकी तस्वीर बिलकुल बदल गयी है। साथ ही बॉलीवुड के इस ड्रग्स केस से सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला बुरी तरह उलझ गया है। अब तो हालात ऐसे बनते दिख रहे हैं कि सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत की जांच अपनी राह से भटक कर अलग दिशा में चली गयी है। क्योंकि लंबे समय से चल रही देश की विभिन्न और बड़ी एजेंसियों की इस जांच में अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि सुशांत ने गत 14 जून को आत्महत्या की थी या किसी ने उनकी हत्या करके इसे आत्महत्या का रंग दे दिया गया। या फिर यह भी कि क्या किसी ने सुशांत को तंग करके आत्महत्या करने के लिए विवश कर दिया था। सुशांत की संदिग्ध मौत के पहले दिन जब मुंबई पुलिस ने बिना कोई जांच किए तुरंत यह घोषणा कर दी , “ सुशांत ने अपने घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली है ”, तो सभी अवाक रह गए थे। मुंबई पुलिस इससे सवालों के घेरे में आ गयी थी। साथ ही सबसे बड़ा सवाल सुशांत की तथाकथित ‘ गर्ल फ...