Posts

Showing posts with the label PM Narendra Modi

सेना और सैनिकों को मिला बड़ा सम्मान

Image
  सेना और देश के वीर सैनिकों के हित में हो रहे हैं कई बड़े काम  - प्रदीप सरदाना   वरिष्ठ पत्रकार एवं विश्लेषक  प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार जब नरेन्द्र मोदी 23 अक्टूबर 2014 को सियाचीन में सेना के जांबाज़ों के साथ दिवाली मनाने गए , तो उनहोंने वहाँ आगंतुक पुस्तिका में लिखा- ‘’ सीमाओं की रक्षा करने वाले जवान हमारे ऋषि–मुनियों से किसी भी तरह कम नहीं।” पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने देश के सैनिकों की तुलना ऋषि मुनियों से की थी। कड़कती सर्दी में 12 हज़ार फुट की ऊंचाई पर बैठे भारतीय सशस्त्र सेना के वीर अचानक अपने बीच देश के पीएम को देख गदगद हो गए थे। भारतीय संस्कृति में ऋषि मुनियों को सदियों से शक्ति , ज्ञान और सम्मान का प्रतीक माना जाता है। प्राचीन काल में भी ऋषियों को राजा महाराजा भी देवता तुल्य मानकर उनको सर्वाधिक सम्मान देते रहे हैं। लेकिन आधुनिक काल में विश्व भर में दूर दूर तक ऐसी कोई और मिसाल नहीं मिलती जब किसी देश के   पीएम ने सेना के साथ कोई उत्सव मनाया हो। हालांकि 2014 में जब पहली बार नरेन्द्र मोदी सियाचीन में सैनिकों के साथ दिवाली मनाने गए तो लगा वह...

एक कोरोना रोगी से एक अरब टीकाकरण तक

Image
तेजी से बढ़े कदम , मंजिल पाएंगे हम   प्रदीप सरदाना  वरिष्ठ पत्रकार एवं विश्लेषक            भारत में जब 30 जनवरी 2020 को कोरोना का पहला रोगी मिला था ,  तब किसी ने स्वप्न में भी नहीं सोचा होगा कि यह कोरोना अब भारत में भी अपने पाँव पसार लेगा। चीन से शुरू हुआ यह रोग ‘ कोविड 19 ’ के रूप में एक ऐसी वैश्विक महामारी बन जाएगा जिसका नाम सुनते ही लोग थर थर काँपने लगेंगे। दिसंबर 2019 में चीन के बाद सन 2020 के शुरू में इटली , स्पेन , ब्राज़ील अमेरिका और ब्रिटेन जैसे कितने ही देशों में कोविड के मामले बढ़ते जा रहे थे। मार्च 2020 में जब भारत में भी कोरोना के खतरे की आहट साफ सुनाई देने लगी तो बड़ी चिंता स्वाभाविक थी। क्योंकि जब 6 करोड़ से 35 करोड़ की जनसंख्या और अत्याधुनिक चिकित्सीय सुविधाओं का दम भरने वाले देशों में भी , यह रोग तबाही मचा रहा है। तब 135 करोड़ वाले हमारे भारत में यदि कोरोना फैला तो यह सब कुछ तहस नहस कर देगा। हम तो यूरोपीय , अमेरिकी देशों के सामने चिकित्सा सुविधाओं के मामले में तब बहुत पीछे थे। भारत में इस समय यदि कोई और नेतृत्व , कोई और ...