देश के पहले सुपर स्टार थे राजेश खन्ना, सफलता के भी बनाए कई सुपर रिकॉर्ड
राजेश खन्ना की लोकप्रियता देख, तब अपने बेटे का नाम भी राजेश रखने लगे थे लोग राजेश खन्ना की 78 वीं जयंती पर विशेष - प्रदीप सरदाना वरिष्ठ पत्रकार एवं फिल्म समीक्षक सन 1971 में दो फिल्में आयीं थीं ,‘ आनंद ’ और ‘ अंदाज़ ’ । दोनों फिल्मों में राजेश खन्ना थे। दोनों में ‘ ज़िंदगी ’ को लेकर ऐसे गीत थे , जो ज़िंदगी का फलसफा कहते हैं। ‘ अंदाज़ ’ का ज़िंदगी एक सफर है सुहाना , यहाँ कल क्या हो किसने जाना ’ । ‘ आनंद ’ का ‘ ज़िंदगी कहती है पहेली। ‘’ देखें तो ये दोनों गीत राजेश खन्ना की अपनी ज़िंदगी की खुशी और दर्द , सफलता और असफलता की भी बानगी पेश करते हैं। उन्हीं राजेश खन्ना की आज 78 वीं जयंती है। दिलचस्प यह है कि आज उनकी बेटी ट्विंकल खन्ना का भी जन्म दिन है।राजेश-डिम्पल जैसे दो बड़े सितारों की बेटी और आज के सबसे सफल स्टार अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल भी आज 47 बरस की हो गयी हैं। बरसात , इंटरनेशनल खिलाड़ी और जुल्मी जैसी फिल्मों की नायिका रही ट्विंकल अब ‘ इंटीरियर डेकोरेशन ’ के साथ एक स्तंभकार के रूप में नाम कमा रही हैं। अमृतसर में 29 दिसंबर 1942 को जन्मे र...