Posts

Showing posts with the label इफ़्फ़ी

बहुत कुछ कह गया गोवा का अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह

Image
  - प्रदीप सरदाना वरिष्ठ पत्रकार एवं फिल्म समीक्षक  गोवा में  52 वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह का शानदार समापन हो गया। इस 9 दिवसीय हाईब्रिड समारोह को वैश्विक महामारी के बावजूद जैसी सफलता मिली ,  वह निश्चित ही प्रशंसनीय है। इसकी भव्यता ,  देश-विदेश के हजारों फिल्मकारों की उपस्थिति और सिनेप्रेमियों की उत्सुकता देखते ही बनती थी।  साथ ही समारोह में मुंबई से पहुंचे माधुरी दीक्षित , रणधीर कपूर , सलमान खान , रितेश देशमुख , जेनेलिया , रणवीर सिंह , श्रद्धा कपूर , कार्तिक आर्यन , मोनी रॉय और मनोज वाजपेयी जैसे कई सितारों की चमक से भी समारोह रोशन रहा। करीब  40  बरसों से इस समारोह को करीब से देखते हुए मैंने अनुभव किया कि केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर इस आयोजन को सफल व सार्थक बनाने के लिए जिस तरह सक्रिय रहे ,  आमतौर से वैसा जुड़ाव पहले किसी और मंत्री का नहीं दिखा।  अनुराग ठाकुर स्वयं गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत , सूचना प्रसारण सचिव अपूर्व चंद्र और फिल्म समारोह निदेशालय के निदेशक चैतन्य प्रसाद के साथ मिलकर समारोह क...

गोवा फिल्म समारोह में निम्मी, ऋषि कपूर, इरफान, सुशांत सिंह राजपूत और सरोज खान सहित 19 हस्तियों को किया जाएगा याद

Image
-  प्रदीप सरदाना   वरिष्ठ पत्रकार एवं फिल्म समीक्षक  भारतीय फिल्मों का महाकुंभ और एशिया के सबसे पुराने फिल्म समारोह की गोवा में शुरुआत हो गयी। यह बहुप्रतीक्षित और प्रतिष्ठित ‘ भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह ’ 16 जनवरी से 24 जनवरी तक चलेगा। समारोह में देश विदेश की उन फिल्म हस्तियों की भी फिल्में दिखाकर श्रद्धांजलि दी जाएगी , जो सन 2020 में इस दुनिया को अलविदा कह गए। यूं तो पिछले कुछ बरसों से इस समारोह में हर बार ऐसी प्रमुख फिल्म हस्तियों की याद किया जाता है , जिनका उस वर्ष निधन हो गया होता है। लेकिन यह पहला मौका है , जब इस बार एक साथ 19 भारतीय फिल्म हस्तियों को श्रद्धांजलि दी जा रही है। इसका एक कारण यह भी है कि कोरोना के चलते पिछले वर्ष हमने कुछ ज्यादा लोगों को ही खो दिया। कोरोना के कारण ही प्रत्येक वर्ष अक्तूबर में होने वाला यह फिल्म समारोह पिछले वर्ष आयोजित नहीं हो सका था। कोरोना को देखते हुए इस वर्ष पहली बार ‘ हाईब्रिड फिल्म समारोह ’ का आयोजन है , जिसमें समारोह के कई आयोजन और फिल्मों को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी देखा जा सकेगा। समारोह में जिन भारतीय फिल्म हस्तियो...