देश में दस एफटीआईआई होने चाहिए
भारतीय फिल्म और टेलीविज़न संस्थान के निदेशक भूपेन्द्र कैंथोला से वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप सरदाना की विशेष बातचीत भारतीय फिल्म और टेलीविज़न संस्थान (एफटी आई आई) अपने स्थापना के 60 बरस पूरे करके इन दिनों अपनी हीरक जयंती मना रहा है। पुणे स्थित यह देश का सबसे पुराना प्रतिष्ठित संस्थान एशिया का प्रमुख फिल्म प्रशिक्षण केंद्र भी माना जाता है। कभी अभिनय को ‘ प्रभु का जन्मजात उपहार ’ माना जाता था। लेकिन एफटीआई आई की स्थापना के बाद सभी को यह महसूस होने लगा कि फिल्म तकनीक ही नहीं , फिल्म अभिनय और लेखन आदि का प्रशिक्षण भी अहम है। यही कारण है कि सन 1970 के दशक में पुणे फिल्म संस्थान से प्रशिक्षित छात्रों को फिल्मों में लेने की होड सी मच गयी थी। अब कैसा है यह संस्थान इतने बरसों में यहाँ क्या बदलाव आए और हीरक जयंती पर यहाँ क्या क्या हो रहा है , जैसी बहुत सी बातों को जानने के लिए , हाल ही में एफटी आई आई के निदेशक भूपेन्द्र कैंथोला से वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप सरदाना ने विशेष बातचीत की- भारतीय फिल्म और टेलीविज़न संस्थान को अब 60 बरस का लंबा समय हो गया है। जह...