लता मंगेशकर के लिए आज भी धड़कता है इंदौर का दिल
लता मंगेशकर के 93वें जन्मदिन पर विशेष प्रदीप सरदाना वरिष्ठ पत्रकार एवं फिल्म समीक्षक स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर चाहे अपनी जन्म स्थली इंदौर को कुछ भूल सा गयी हों। लेकिन इंदौर वाले लता मंगेशकर के लिए आज भी पूरी तरह समर्पित हैं। इंदौर का दिल आज भी लता मंगेशकर के लिए ज़ोर शोर से धड़कता है। लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को इंदौर में हुआ था। यह अत्यंत खुशी की बात है कि आज वही लता मंगेशकर 92 बरस की पूरी हो 93 बरस में प्रवेश कर रही हैं। हालांकि अपने बचपन में ही लता मंगेशकर महाराष्ट्र में आ गयी थीं। जहां मुंबई की माया नगरी में अपने गीतों से फिल्म संगीत को जिस तरह उन्होंने मालामाल किया वह किसी से छिपा नहीं है। लगभग सन 1945 से शुरू हुई इनकी संगीत यात्रा सन 2004 तक नित नए शिखर छूती रही। यूं 2006 में भी फिल्म ‘ रंग दे बसंती ’ और ‘ जय संतोषी मां ’ में इनके गीत थे। फिर 2007 में प्रदर्शित ‘ चैन खुली की मैन खुली ’ और ‘ स्ट्रेंजर्स ’ के बाद 2010 और 2011 में भी प्रदर्शित 3 फिल्मों- ‘ दुनिया न जाने ’ ‘ जेल ’ और ‘ सतरंगी पैराशूट ’ में भी लता मंगेशकर के गीत आ...