आज़ादी की गौरव गाथा का स्वर्णिम इतिहास –‘स्वराज’
10 भाषाओं मेँ दूरदर्शन के साथ आकाशवाणी पर भी होगा प्रसारित - प्रदीप सरदाना वरिष्ठ पत्रकार एवं फिल्म समीक्षक आज़ादी के अमृत महोत्सव के पावन पर्व पर दूरदर्शन एक ऐसे भव्य धारावाहिक का प्रसारण करने जा रहा है जो देश प्रेम और आज़ादी की गौरव गाथा के इतिहास समेटे हुए है। यह एक ऐसा धारावाहिक है जिसे सभी देश वासियों को देखना चाहिए। जिससे हम सभी जान सकें कि आज हम आज़ादी के जिस वातावरण में खुलकर सांस ले रहे हैं। हम जिस स्वराज की बात करते हैं। वहाँ तक पहुँचने के लिए कितना लंबा रास्ता तय करना पड़ा। इस धारावाहिक का नाम है- ‘ स्वराज ’ । जिसका प्रसारण 14 अगस्त से हर रविवार रात 9 से 10 बजे के बीच दूरदर्शन के डीडी नेशनल पर होगा। धारावाहिक के एक-एक घंटे के 75 एपिसोड होंगे। बड़ी बात यह भी है कि ‘ स्वराज ’ को हिन्दी के साथ 10 अन्य भाषाओं मेँ भी डब करके दिखाया जाएगा। जिससे अहिंदी भाषी लोग भी अपने देश के स्वर्णिम इतिहास को अच्छे से देख सकें , समझ सकें। अँग्रेजी के अतिरिक्त जिन 9 क्षेत्रीय भाषाओं मेँ इसका प्रसारण होगा वे हैं-गुजराती , मराठी , बं...