Posts

Showing posts with the label महिला प्रधान फिल्में

अभिनय और अंदाज़ के नए शिखर पर नायिकाएँ

Image
 -  प्रदीप सरदाना वरिष्ठ पत्रकार एवं फिल्म समीक्षक   हमारे यहाँ अब जिस तरह लगातार महिला प्रधान विषयों पर फिल्में बन रही हैं , वह सब बताता है कि भारतीय सिनेमा अब एक नये युग में प्रवेश कर चुका है। फ़िल्मकार ही नहीं अब दर्शक भी नायक के पुराने आभा मंडल से बाहर निकल कर कुछ नया देख रहे हैं। देखिये न जब एक बरस बाद अब फिर से बड़ी फिल्मों के प्रदर्शन का सिलसिला शुरू हो रहा है तो उनमें भी 5 ऐसी प्रमुख फिल्में हैं जो महिला प्रधान हैं। पिछले वर्ष कोरोना के चलते ‘ शकुंतला देवी ’ और ‘ गुंजन सक्सेना ’ जैसी महिला प्रधान फिल्में थिएटर की जगह ओटीटी पर रिलीज होकर भी सुर्खियों में रहीं। वहाँ ‘ छपाक ’ तो थिएटर पर ही आई। जब कि उससे पहले 2019 में तो ‘ मणिकर्णिका ’,‘ एक लड़की को देखा ’,‘ बदला ’,‘ मिशन मंगल ’,‘ जोया फ़ेक्टर ’,‘ द स्काई इज पिंक ’,‘ सांड की आँख ’ और ‘ मर्दानी-2 ’ जैसी फिल्मों ने बता दिया कि हमारी नायिकाएँ किसी से कम नहीं। इधर इस साल ‘ रुही ’,‘ सायना ’,’ थलाइवी ’,‘ गंगूबाई काठियावाड़ी ’ और ‘ धाकड़ ’   फिल्में तो नायिकायों को अभिनय और अंदाज़ के नए शिखर पर ले जाएंगी। दिलचस्प ...