केबीसी में एक करोड़ रुपए जीतने वाली दृष्टिहीन हिमानी बुंदेला से मेरी विशेष बातचीत
- प्रदीप सरदाना वरिष्ठ पत्रकार एवं फिल्म समीक्षक मोदी जी को देखा नहीं लेकिन उनका दिल से सम्मान करती हूँ- हिमानी बुंदेला सिर्फ 25 साल की दृष्टिहीन हिमानी बुंदेला ने गत 31 अगस्त को ‘ केबीसी ’ में एक करोड़ रुपए जीतकर जो इतिहास रचा है , उससे सभी हैरान हैं। यूं ‘ कौन बनेगा करोड़पति ’ में पहले भी कुछ महिलाएं करोड़पति बन चुकी हैं। पिछले सीजन में भी तीन महिलाएं करोड़पति बनी थीं। लेकिन यह पहला मौका है जब किसी दृष्टिहीन महिला ने एक करोड़ रुपए जीतकर सभी को दिखा दिया है कि उड़ान पंखों से नहीं हौसलों से होती है। हिमानी आगरा की रहने वाली हैं। हालांकि हिमानी जन्म से दृष्टिहीन नहीं थीं। करीब 10 साल पहले एक दुर्घटना के बाद उनकी आँखों की रोशनी चली गयी। लेकिन हिमानी ने हिम्मत नहीं हारी। पहले अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी की । फिर प्राथमिक केन्द्रीय विद्यालय आगरा में वह शिक्षिका बनीं और अब केबीसी में एक करोड़ रुपए जीतने के बाद उनकी ज़िंदगी बदल गयी है। चंद दिन पहले जिसे अपने शहर आगरा में भी गिने चुने लोग जानते थे। आज वह देश भर में मशहूर हो गयी हैं। जिसने भी केबीसी के हिमानी वाले 30 और 31 अगस्त ...