Posts

Showing posts with the label मुकेश

आवारा हूँ ....विश्व का सर्वाधिक लोकप्रिय हिन्दी गीत है

Image
         सदाबहार मुकेश की पुण्यतिथि पर विशेष - प्रदीप सरदाना  वरिष्ठ पत्रकार एवं फिल्म समीक्षक  इस 27 अगस्त को सदाबहार पार्श्व गायक मुकेश को दुनिया को अलविदा कहे 4 6 बरस हो गए। लेकिन उनके गाये गीत आज भी दिल-ओ-दिमाग में गहराइयों तक उतरे हुए हैं। नयी पीढ़ी के लोग भी मुकेश के गीतों को जिस तरह पसंद करते हैं उससे वह देश के चुनिन्दा सदाबहार पार्श्व गायकों में आते हैं। उन्हें अपने गीत ‘ कई बार यूं ही देखा है ’ के लिए जहां सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। वहाँ कभी कभी मेरे दिल में , जय बोलो बेईमान की , सबसे बड़ा नादान वही है और सब कुछ सीखा हमने , गीतों के लिए 4 बार फिल्मफेयर भी मिला। यूं अपने 35 वर्षों के करियर में मुकेश ने 525 फिल्मों में करीब 900 गीत गाये। जीना यहाँ मरना यहाँ , जाने कहाँ गए वो दिन , सुहानी चाँदनी रातें , मेरा जूता है जापानी , सावन का महीना , एक दिन बिक जाएगा , जब कोई तुम्हारा हृदय तोड़ दे , दोस्त दोस्त न रहा और चाँद सी महबूबा हो मेरी जैसे कितने ही मुकेश के गीत आज भी खूब लोकप्रिय हैं।   यूं तो हम जहां हमेशा...

रूस में आज भी गूँजते हैं राज कपूर, मुकेश और शैलेंद्र के गीत

Image
रूस में आज भी गूँजते हैं राज कपूर, मुकेश और शैलेंद्र के गीत  - प्रदीप सरदाना  वरिष्ठ पत्रकार एवं फिल्म समीक्षक  महान फ़िल्मकार राज कपूर भारतीय सिनेमा के ऐसे पहले अभिनेता रहे जिनकी लोकप्रियता देश की सरहदों को पार करते हुए दुनिया के कई देशों में पहुंची। जिनमें रूस तो ऐसा देश रहा जहां राज कपूर घर घर में लोकप्रिय हो गए थे। राज कपूर को रूस में जिस फिल्म ने सबसे पहले जबरदस्त लोकप्रियता दिलाई , वह फिल्म थी  ‘ आवारा ’ । सन 1951 में बनी  ‘ आवारा ’  से राज कपूर तो रूस में लोकप्रिय हुए ही। साथ ही इस फिल्म में शैलेंद्र के लिखे गीत  ‘ आवारा हूँ ’  ने भी ऐसी धूम मचाई कि मुकेश के गाये इस गीत का जादू ,  वहाँ आज तक बरकरार है। आज बरसों बाद भी ,  रूस में राज कपूर , मुकेश और शैलेंद्र के गीत गूंज रहे हैं। इसकी हालिया मिसाल यह है कि गत  14  दिसम्बर   को   राज कपूर के 96 वें जन्म दिन पर मॉस्को में   हिंदुस्तानी समाज रूस और जवाहरलाल नेहरु सांस्कृतिक केंद्र मॉस्को द्वारा "एक शाम राज कपूर और गीतकार शैलेन्द्र के नाम"   का आयोजन किया...