Posts

Showing posts with the label हाथी मेरे साथी के 50 साल

‘हाथी मेरे साथी के 50 साल’ - काजोल ने ‘हाथी मेरे साथी’ देख तनूजा से 15 दिन बात नहीं की थी

Image
  -   प्रदीप सरदाना वरिष्ठ पत्रकार एवं फिल्म-टीवी समीक्षक   फिल्में तो रोज बनती हैं। लेकिन कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जिनकी सफलता ,   लोकप्रियता , यादें बरसों बरसों बाद भी कम नहीं होतीं। ऐसी ही एक फिल्म है ‘ हाथी मेरे साथी ’ जो 1 मई 1971 को रिलीज हुई थी लेकिन आज 50 बरस बाद भी इस फिल्म का कोई और सानी नहीं है। यह उस बरस की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। जिसने सोवियत संघ सहित दुनिया के कई देशों में धूम मचा दी थी। राजेश खन्ना , तनूजा , मदन पुरी , डेविड , जूनियर महमूद और सुजीत कुमार तो फिल्म के मुख्य कलाकार थे ही। लेकिन फिल्म का एक और मुख्य कलाकार था हाथी रामू। यह पहली हिन्दी फिल्म थी जिसमें किसी जानवर को इतनी बड़ी भूमिका मिली थी कि उसे फिल्म का दूसरा नायक कहा जाये तो गलत नहीं होगा। इस फिल्म का निर्माण दक्षिण फिल्मों के एक प्रसिद्द निर्माता चिनप्पा देवर ने किया था। इससे पहले दक्षिण के कई फ़िल्मकार हिन्दी की बहुत सी सफल फिल्में बना चुके थे। लेकिन ‘ हाथी मेरे साथी ’ जैसी शानदार सफलता किसी को नहीं मिली थी। तब इस फिल्म ने करीब 17 करोड़ रुपए कमाए थे , आज के हिसाब स...