आज भी याद आती हैं लीना चंदावरकर
लीना चंदावरकर के जन्म दिवस 29 अगस्त पर विशेष - प्रदीप सरदाना वरिष्ठ पत्रकार एवं फिल्म समीक्षक लीना चंदावरकर हिन्दी फिल्मों की एक ऐसी नायिका रही हैं जिनका खूबसूरत अभिनय और दिलकश अंदाज़ सभी को बहुत पसंद रहा। हालांकि लीना का फिल्म करियर मुख्यतः 12 बरस का रहा। लेकिन इतने कम समय में ही लीना ने लगभग 35 फिल्में करके 20 ऐसी यादगार फिल्में दीं , जिससे आज भी वह बहुत याद आती हैं। बड़ी बात यह है कि लीना चंदावरकर के करियर में उस दौर के कई बड़े नायक उनके साथ काम करने के लिए मचलते थे। उनकी जोड़ी जीतेंद्र , संजीव कुमार , राजेश खन्ना , धर्मेंद्र , विनोद खन्ना और अनिल धवन ही नहीं दिलीप कुमार के साथ भी खूब जमी। यूं लीना ने सुनील दत्त , राज कुमार , बिश्वजीत , विजय आनंद , महमूद और शत्रुघन सिन्हा के साथ भी फिल्में कीं। असल में लीना को फिल्मों में लाने वाले सुनील दत्त थे। जब दत्त ने 1968 में अपने निर्देशन में पहली फिल्म ‘ मन का मीत ’ बनाई तो फिल्मफेयर प्रतियोगिता की खोज लीना को ही उनहोंने नायिका बनाया। ‘ मन का मीत ’ रिलीज होते ही लीना अपनी पहली फिल्म से ही रातों रात स्टार बन...