Posts

Showing posts with the label रामानुज प्रसाद सिंह आकाशवाणी

आकाशवाणी के स्वर्णकाल के अंतिम पुरोधा थे रामानुज प्रसाद सिंह

Image
प्रदीप सरदाना  वरिष्ठ पत्रकार एवं समीक्षक  सुप्रसिद्द समाचार वाचक रहे रामानुज प्रसाद सिंह के निधन के साथ ही आकाशवाणी के स्वर्ण काल का अंतिम स्तम्भ भी ढह गया। एक दौर था जब आकाशवाणी पर समाचार बुलेटिन सुनने के लिए अनेक लोग अपने सभी काम काज छोड़ शांत बैठ जाते थे। तब किसी भी समाचार के सच का सबसे विश्वसनीय एक मात्र स्त्रोत आकाशवाणी ही होता था। उस दौर में समाचार वाचक किसी सितारे से कम नहीं थे। उन सितारों में एक सितारा थे रामानुज प्रसाद सिंह। जब भी वह बुलेटिन की शुरुआत में वे कहते थे- ‘ यह आकाशवाणी है , अब आप रामानुज प्रसाद सिंह से समाचार सुनिए ’, तो उनकी आवाज़ से , समां बंध जाता था। लेकिन अब वह आवाज़ हमेशा के लिए शांत हो गयी है। आकाशवाणी का यह सितारा गत 21 सितंबर की देर रात को आकाश में लुप्त हो गया। असल में रामानुज आकाशवाणी के स्वर्ण काल के अंतिम पुरोधा थे। उनके जाने से देवकीनंदन पांडे , विनोद कश्यप , अशोक वाजपेयी और रामानुज प्रसाद सिंह के उस युग की भी बिदाई हो गयी , जो इस चौकड़ी के लिए प्रसिद्द था। पहले तीनों समाचार वाचक तो पहले ही दुनिया छोड़ चुके हैं।   ये चारों आकाशवाणी ...