Posts

Showing posts with the label ऋतिक रोशन

देश के अपने पहले सुपर हीरो हैं ऋतिक रोशन

Image
  ऋतिक रोशन के जन्म दिन 10 जनवरी पर विशेष -  प्रदीप सरदाना  वरिष्ठ पत्रकार एवं फिल्म समीक्षक  हिन्दी फिल्मों में आज के दौर के टॉप 5 हीरो में एक ऋतिक रोशन आज 47 साल के हो गए। प्रसिद्द फ़िल्मकार राकेश रोशन के पुत्र और एक जमाने के बेहतरीन संगीत निर्देशक रोशन के पौत्र ऋतिक को सिनेमा विरासत में मिला। कम लोग जानते हैं कि अपने नाना जे ओमप्रकाश की फिल्म ‘ आशा ’ के एक गीत ‘ जाने हम सड़क के लोगों से ’, सन 1980 में पहली बार ऋतिक ने फिल्मों में कदम रखा था। जब बतौर हीरो ऋतिक की पहली फिल्म ‘ कहो न प्यार है ’, 14 जनवरी 2000 को रिलीज हुई , तब ऋतिक ने अपनी रोहित और राज की भूमिकाओं में तो शानदार परफ़ोर्मेंस दी ही लेकिन उनके डांस ने तो पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया था। कोरियोग्राफर फराह खान ने ‘ कहो न प्यार है ’ में ऋतिक को जो डांस स्टेप्स दिये वे आज के इंडियन सिनेमा और खासतौर से हिन्दी सिनेमा के लिए नए से थे। बड़ी बात यह भी थी कि ऋतिक ने फराह के स्टेप्स को बखूबी कर दिखाया साथ ही उसमें अपना भी ऐसा पुट डाला कि वह सब ऋतिक का स्टाइल बन गया। ऋतिक जितने अच्छे डांसर हैं उतने ...