नीतू सिंह ने जीत लिया सभी का दिल
- प्रदीप सरदाना वरिष्ठ पत्रकार एवं फिल्म समीक्षक नीतू सिंह कपूर , ऋषि कपूर के बाद अपनी एकाकी ज़िंदगी को खुश और व्यस्त रखने के लिए , फिर से अपनी पुरानी दुनिया में लौट आयीं हैं। वह जहां अब अनिल कपूर के साथ करण जोहर की फिल्म ‘ जुग जुग जियो ’ कर रही हैं। वहाँ वह अब टीवी शो में भी आने लगी हैं। खबर तो यह भी है कि वह जल्द ही एक टीवी शो में जज के रूप में भी आ सकती हैं। पिछले दिनों वह सोनी चैनल के ‘ इंडियन आइडल ’ में मेहमान बनकर आयीं तो उन्होंने अपनी कई नयी पुरानी यादों को सभी के साथ साझा कर समां बांध दिया था। इधर अब वह सोनी चैनल के ही बच्चों के मशहूर डांस शो ‘ सुपर डांसर ’ में आने वाली हैं। हाल ही में इस शो की शूटिंग के दौरान जिसने भी नीतू सिंह के खूबसूरत अंदाज देखे वह उनका होकर रह गया। ‘ सुपर डांसर ’ अपने 26 औए 27 जून के दो एपिसोड ‘ नीतू सिंह स्पेशल ’ में उन्हें शिद्दत से याद करने जा रहा है। नीतू कहती हैं-" मुझे इतना अच्छा ट्रिब्यूट न पहले किसी ने दिया है और मैं सोचती हूँ न कोई और दे सकता है। यह मेरे दिल को छू गया है।" ...