सुनील दत्त ने बलराज साहनी के कारण बदला था अपना नाम
25 रुपए में रेडियो कार्यक्रम और 120 रुपए में करते थे टिकट चैकर की नौकरी - प्रदीप सरदाना वरिष्ठ पत्रकार एवं फिल्म समीक्षक सुनील दत्त भारतीय सिनेमा के ऐसे सितारे थे जो अपने लगभग सभी क्षेत्रों में सफल रहे. जहाँ एक अभिनेता और निर्माता निर्देशक के रूप में उन्होंने कई सफल फिल्में दीं , वहां समाज सेवा और राजनीति में भी वह काफी सफल रहे . वह मुंबई के शेरिफ बने , फिर मुंबई के उत्तर पश्चिम संसदीय क्षेत्र से पांच बार लोकसभा सदस्य रहे और केंद्र सरकार में खेल और युवा मंत्री पद तक पहुंचे. सुनील दत्त ने जब 1958 में उस दौर की सुपर हिट हीरोइन नर्गिस से शादी की तो बहुत से लोगों का मानना था कि यह शादी ज्यादा नहीं चलेगी . लेकिन सुनील दत्त-नर्गिस का वैवाहिक जीवन इतना सफल रहा कि बहुतों के लिए प्रेरणा बन गया . सुनील दत्त का जन्म 6 जून 1929 को झेलम के उस खुर्द गाँव में हुआ जो अब पाकिस्तान में है . देश विभाजन के बाद इनका परिवार हरियाणा के यमुना नगर के मंडोली गाँव में आकर बस गया. तब सुनील दत्त का नाम बलराज दत्त था और देश विभाजन ...