उद्धव ठाकरे भाजपा और मोदी से सीख पाते गठबंधन का धर्म। सुप्रसिद्द साप्ताहिक 'पांचजन्य' के 6 दिसम्बर 2020 अंक में प्रकाशित मेरा लेख
उद्धव ठाकरे भाजपा और मोदी से सीख पाते गठबंधन का धर्म - प्रदीप सरदाना बिहार में एक बार फिर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार बन गयी और नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री भी बन गए। इसी के साथ उन सभी विरोधियों को साँप सूंघ गया जो पहले तो यह मानकर चल रहे थे कि इस बार राज्य में राजग नहीं महागठबंधन की सरकार बनेगी। फिर जब चुनाव परिणामों में राजग को बहुमत मिला तो उन विरोधियों को लगा कि इसमें भाजपा को जदयू से बहुत ज्यादा सीटें मिलीं हैं तो अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नहीं बन पाएंगे। अब मुख्यमंत्री भाजपा का ही होगा। जिससे बिहार की राजनीति में सरकार बनने से पहले कोई बड़ा राजनैतिक नाटक होगा। लेकिन ऐसा कुछ दूर दूर तक नहीं हुआ और बहुत ही शांति और सौहार्द के साथ नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजग की सरकार का फिर से गठन हो गया। यूं नीतीश कुमार ने अब बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सातवीं बार शपथ ली है। लेकिन इस बार उनके मुख्यमंत्री बनने की यह घटना , राजनीति इतिहास में हमेशा एक बड़े आदर्श के रूप में याद की जाएगी । साथ ही राजनैतिक दलों को यह बात , बरसों बरसों तक गठबंधन का धर्म भी सीख...