Posts

Showing posts with the label भाजपा विधानसभा चुनाव 2021

विधानसभा चुनावों में और भी मजबूत हुई भाजपा

Image
-  प्रदीप सरदाना वरिष्ठ पत्रकार एवं विश्लेषक  पाँच राज्यों के विधानसभा चुनावों के परिणामों के पश्चात , कुछ ऐसी हवा बनाई जा रही है कि इन चुनावों में भाजपा को करारी हार मिली है। ऐसी हवा जहां कुछ विपक्षी दल बना रहे हैं , वहाँ मीडिया का एक वर्ग भी यही साबित करने में लगा है कि नरेन्द्र मोदी का जादू इस बार नहीं चला। लेकिन यदि चुनाव परिणामों के आंकड़ों का विश्लेषण करें तो भाजपा इन चुनावों में और भी मजबूत होकर उभरी है। पिछले विधानसभा चुनावों से उसे इस बार कहीं अधिक सफलता प्राप्त हुई है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू भी कायम है। भाजपा की हार पहली नज़र में कुछ लोगों को सिर्फ इसलिए लगती है क्योंकि भाजपा पश्चिम बंगाल में अपनी सरकार बनाने में सफल नहीं हो सकी। यह ठीक है कि ममता बनर्जी फिर से मुख्यमंत्री बन गईं। लेकिन इस पूरे चुनावी परिदृश्य को ध्यान से देखें तो इन पांचों राज्यों के 2016 के पिछले विधानसभा चुनावों की तुलना में , इस बार भाजपा सफलता के मामले में और भी आगे बढ़ गयी है।             पुद्दुचेरी से दक्षिण क्षेत्र में नयी...