दिलों को छूने लगी है ‘वागले की दुनिया’
- प्रदीप सरदाना वरिष्ठ पत्रकार एवं फिल्म-टीवी समीक्षक गत 8 फरवरी को जब सोनी सब चैनल पर ‘ वागले की दुनिया ’ का प्रसारण शुरू हुआ तो कुछ आशंकाएँ थीं कि क्या यह सीरियल अपने पुराने रंग को दिखा पाएगा ! क्या यह पहले की तरह सफल हो पाएगा ! हालांकि यह सच है कि आज के बच्चे और बहुत से युवा यह नहीं जानते कि सन 1988-1990 के दौर में दूरदर्शन पर सीरियल ‘ वागले की दुनिया ’ का प्रसारण होता था। तब ' वागले की दुनिया ' इतना पसंद किया गया कि मिस्टर वागले के रूप में अभिनेता अंजन श्रीवास्तव और मिसेज वागले की भूमिका कर रही भारती अचरेकर घर घर का लोकप्रिय नाम बन गए थे। उस दौर में सुप्रसिद्द कार्टूनिस्ट आर के लक्ष्मण की कहानियों पर बने इस सीरियल ने आम साधारण परिवार की ऐसी ज़िंदगी दिखाई कि यह सीरियल दर्शकों के दिलों में उतर गया। लेकिन अब अच्छी बात यह है कि 30 साल बाद फिर से ‘ वागले की दुनिया ’ की नयी पीढ़ी के किस्से जहां दर्शकों को गुदगुदा रहे हैं वहाँ दिलों को छू भी रहे हैं। पहले दूरदर्शन के लिए इसे जहां दुर्गा खोटे प्रॉडक्शन ने बनाया था और इ...