Posts

Showing posts with the label Jadugar Shankar

देश की 130 करोड़ आबादी में आज 13 बड़े जादूगर नहीं हैं –जादूगर सम्राट शंकर

Image
  - प्रदीप सरदाना  वरिष्ठ पत्रकार एवं विश्लेषक  जादूगर सम्राट शंकर पिछले 45 बरसों से देश-दुनिया में अपने जादुई शो कर रहे हैं। यूं तो आज देश में ऐसे दो-चार बड़े जादूगर ही रह गए हैं , जो अपने भरे पूरे काफिले के साथ मंच पर अपनी विशाल प्रस्तुति करते हैं। लेकिन सम्राट शंकर के शो की भव्यता का तो आज कोई और सानी नहीं। अपने दो घंटे के शो में शंकर रहस्य , रोमांच औए मनोरंजन का ऐसा ताना बाना बुनते हैं कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो किसी स्वप्न लोक में पहुँच जाते हैं। उनके शो में एक खास बात यह भी है कि वह अपने मनोरंजक जादू के साथ सामाजिक शिक्षा और जनजागरण के संदेश भी नियमित देते हैं। फिर सम्राट शंकर देश के अकेले ऐसे जादूगर हैं जिनके शो देश के विभिन्न राष्ट्रपति , उपराष्ट्रपति , प्रधानमंत्री सहित अनेक केन्द्रीय मंत्री तो देख ही चुके हैं। साथ ही सन 1980 के बाद से हरियाणा , हिमाचल प्रदेश , राजस्थान और पंजाब जैसे राज्यों के अब तक के अधिकांश राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी उनका शो देख चुके हैं और कई बड़े फिल्म सितारे भी। अपनी इन सभी विशेषताओं के कारण वह आज देश के नंबर वन और सर्वाधिक लोकप्रिय जाद...