Posts

Showing posts with the label Jhandewala Mandir

झंडेवाला मंदिर की लोकप्रियता दिन पर दिन क्यों बढ़ रही है

Image
नवरात्र, दीवाली, नव वर्ष हो या फिर वाहन खरीदने का मौका सबसे पहले जाते है झंडेवाला मंदिर   प्रदीप सरदाना वरिष्ठ पत्रकार एवं समीक्षक झंडेवाला दिल्ली का एक ऐसा प्राचीन मंदिर है , जिसकी स्थापना यूं तो 19 वीं शताब्दी में हो गयी थी। लेकिन जैसे जैसे समय आगे बढ़ रहा है , वैसे वैसे इस मंदिर की लोकप्रियता भी बढ़ती जा रही है और मंदिर की मान्यता भी। यहाँ सिर्फ नवरात्रि के दिनों में ही नहीं पूरे बरस ही भक्तों का तांता लगा रहता है। यह बात और है कि नवरात्रि के दिनों में तो यहाँ भक्तों का ऐसा सैलाब उमड़ पड़ता है कि यहाँ पैर रखने की जगह भी मुश्किल से मिलती है। लेकिन माँ के भक्त उस सबके बावजूद यहाँ देर तक कतार में लगकर , माँ दुर्गा के दर्शन करके ही चैन पाते हैं।   दिल्ली के प्राचीन झंडेवाला देवी मंदिर की मान्यता और लोकप्रियता जिस तरह दिन पर दिन बढ़ती जा रही है , उससे सभी के मन में यह सवाल उठता है कि आखिर इस मंदिर में ऐसा क्या खास और अलग है जो यहाँ लगभग हर समय भक्तों का तांता लगा रहता है। प्रति रविवार और मंगलवार को तो यहाँ एक दिन में 40 से 50 हज़ार भक्त देवी माँ के दर्शन के लिए आते हैं। जब...