Posts

Showing posts with the label MDH

सभी को प्रेरित करती है महाशय धर्मपाल के शून्य से शिखर की यात्रा। मेरा श्रद्धांजलि लेख सुप्रसिद्द दैनिक 'लोकमत समाचार' 4 दिसम्बर 2020 अंक के सभी संस्करण में।

Image
भुलाए नहीं जा सकेंगे महाशय धर्मपाल गुलाटी  - प्रदीप सरदाना   वरिष्ठ पत्रकार एवं विश्लेषक   सुप्रसिद्द उद्योगपति और विश्व के सबसे अधिक उम्र के लोकप्रिय ब्रांड अंबेसडर महाशय धर्मपाल गुलाटी के निधन से एक युग का अंत हो गया। अपनी 98 बरस की उम्र में भी महाशय जी ने अपने व्यापार के साथ समाजसेवा में तल्लीन रहते हुए भी , जिस तरह अपनी ज़िंदगी को भरपूर जिया , वैसी अद्धभुत मिसाल बहुत कम मिलती हैं। मसाला किंग के रूप में मशहूर धर्मपाल ने अपने तीखे मसालों के व्यवसाय के बावजूद असंख्य लोगों की की ज़िंदगी में मिठास भर दी थी। यही कारण है कि इतनी बड़ी उम्र में भी उनके दुनिया से बिदा होने पर सभी गमगीन हैं।  महाशय धर्मपाल देश के उन गिने चुने लोगों की आखिरी कड़ी के भी मजबूत स्तम्भ थे जिन्होंने स्वतन्त्रता संग्राम और विभाजन की त्रासदी को बहुत करीब से देखा। अविभाजित भारत के सियालकोट में महाशय चुन्नीलाल की 8 संतानों में एक धर्मपाल का जन्म 27 मार्च 1923 को हुआ था। अपने पिता से बड़े लोगों की कहानी सुनने पर धर्मपाल की आँखों में भी एक बड़ा व्यक्ति बनने का   का सपना। धर्मपाल अभी कक्षा 5 म...