Posts

Showing posts with the label Pran

प्राण ने रामलीला में सीता बनकर अभिनय में रखा था पहला कदम

Image
-  प्रदीप सरदाना वरिष्ठ पत्रकार एवं फिल्म समीक्षक   मुंबई फिल्म उद्योग में 12 जुलाई ऐसी तारीख है , जिस दिन सिनेमा की तीन बड़ी हस्तियों प्राण , राजेंद्र कुमार और दारा सिंह ने इस दुनिया को अलविदा कहा था। संयोग से ये तीनों पंजाबी अच्छे दोस्त थे और इन्होंने साथ में कई फिल्में भी कीं। राजेन्द्र कुमार का निधन तो 1999 में हो गया था। लेकिन दारा सिंह ने 2012 और प्राण ने 2013 में अपने प्राण त्यागे। प्राण की बात करें तो उन्हें सदी का खलनायक भी कहा जाता है।अपनी खलनायकी की भूमिकाओं में प्राण ने ऐसे प्राण डाले कि उनके पर्दे पर आते ही बच्चे ही नहीं बड़े भी काँप उठते थे। उनकी सिनेमाई क्रूरता और दहशत इतनी हो गयी थी कि लोगों ने बरसों तक अपने बेटों के नाम प्राण रखने बंद कर दिये थे। ऐसी भी घटनाएँ है कि प्राण जिस होटल-रेस्तरा में खाना खाने जाते थे तो उन्हें देख महिलाएं वहाँ से भाग उठती थीं। लेकिन जब प्राण ने ‘ उपकार ’ फिल्म से मलंग बाबा की भूमिका करके अपना खलनायकी का चोला उतारा तो वह   भले आदमी की भूमिकाओं में भी सुपर हिट हो गए। प्राण का जन्म 12 फरवरी 1920 को दिल्ली में हुआ था। लेकिन जब प...