औंधे मुंह क्यों गिरी सलमान की ‘राधे’
- प्रदीप सरदाना वरिष्ठ पत्रकार एवं फिल्म समीक्षक सलमान खान ने गत 13 मार्च को ट्वीट करके अपनी फिल्म ‘ राधे ’ की रिलीज को लेकर कहा था- ‘’ ईद का कमेंटमेंट था , ईद पर ही आएंगे। ‘’ कोरोना के इस खतरनाक दौर में जब बड़ी फिल्मों के फ़िल्मकार अपनी फिल्में प्रदर्शित करने से बच रहे हैं। ऐसे में सलमान खान की इस कमिटमेंट ने सभी को चौंकाया था। इस घोषणा के कुछ दिन बाद कोरोना की दूसरी लहर से कोरोना के मामले और भी बढ़ने लगे। जिससे हालात बेहद चिंताजनक हो गए। तब सभी को लगा था कि सलमान अपनी कामिटमेंट पूरी नहीं कर पाएंगे। ‘ राधे ’ का प्रदर्शन आगे खिसकेगा। लेकिन तमाम किन्तु परंतु के बीच 13 मई को फिल्म ‘ राधे ’ रिलीज कर दी गई। हालांकि सलमान की यह कमिटमेंट उन सभी के लिए घातक सिद्द हुई जिन्होंने सलमान खान और उनकी इस फिल्म पर भरोसा किया था। सलमान की ‘ राधे ’ को 13 मई को रिलीज करने की ज़िद तो पूरी हो गयी ’ लेकिन रिलीज के बाद फिल्म ‘ राधे ’ ऐसे औंधे मुंह गिरी कि सभी अवाक रह गए। हालांकि ‘ राधे ’ देश की ऐसी पहली फिल्म है जो देश विदेश के थिएटर्स के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म और ‘ पे पर व...