सबको हँसाने वाले राजू सबको रुला गए
- प्रदीप सरदाना वरिष्ठ पत्रकार एवं फिल्म समीक्षक पिछले करीब 40 दिन राजू श्रीवास्तव ने मौत को खूब चकमा दिया। मानो वह मौत को भी अपने दिलचस्प हास्य से इतना उलझाये हुए थे कि वह भूल ही गयी कि उसे राजू को लेकर जाना है। लेकिन अंत में नियति के आगे किसी का बस नहीं चला। राजू ने ज़िंदगी की जंग लड़ी तो बहुत हिम्मत से लेकिन अंत में वह हार गए। राजू श्रीवास्तव पिछले महीने अगस्त के शुरू से ही अपने एक विज्ञापन और कुछ अन्य कार्यों से दिल्ली में थे। लेकिन वह कुछ दिन और इसलिए दिल्ली रुक गए क्योंकि उनके भाई काजू श्रीवास्तव के दिल की सर्जरी 10 अगस्त को एम्स अस्पताल में ही होनी थी। भाई की सर्जरी के बाद वह उसी रात मुंबई लौटने वाले थे। लेकिन एम्स जाने से पहले राजू दिल्ली के साउथ एक्सटेंशन में जिम करते हुए गिर गए। यह संयोग ही था कि उसी अस्पताल में एक ओर उनके भाई की सर्जरी चल रही थी दूसरी ओर खुद राजू की। राजू को यूं दिल की बीमारी पहले से थी। लेकिन पिछले कुछ समय से वह स्वास्थ्य को लेकर काफी सजग थे। खान-पान के ख्याल के साथ वह जिम भी नियमित जाते थे। इधर राजू के इस हादसे के बाद उनका बड़ा-पूरा परिवार एम्स पहु...