Posts

Showing posts with the label Indian Idol 12

नीतू सिंह ने जीत लिया सभी का दिल

Image
-  प्रदीप सरदाना वरिष्ठ पत्रकार एवं फिल्म समीक्षक   नीतू सिंह कपूर , ऋषि कपूर के बाद अपनी एकाकी ज़िंदगी को खुश और व्यस्त रखने के लिए , फिर से अपनी पुरानी दुनिया में लौट आयीं हैं। वह जहां अब अनिल कपूर के साथ करण जोहर की फिल्म ‘ जुग जुग जियो ’ कर रही हैं। वहाँ   वह अब टीवी शो में भी आने लगी हैं। खबर तो यह भी है कि वह जल्द ही एक टीवी शो में जज के रूप में भी आ सकती हैं। पिछले दिनों वह सोनी चैनल के  ‘ इंडियन आइडल ’ में मेहमान बनकर आयीं तो उन्होंने अपनी कई नयी पुरानी यादों को सभी के साथ साझा कर समां बांध दिया था। इधर अब वह  सोनी चैनल के ही  बच्चों के मशहूर डांस शो  ‘ सुपर डांसर ’  में आने वाली हैं।   हाल ही में इस शो की शूटिंग के दौरान जिसने भी नीतू सिंह के खूबसूरत अंदाज देखे वह उनका होकर रह गया। ‘ सुपर डांसर ’  अपने 26 औए 27 जून के दो एपिसोड ‘ नीतू सिंह स्पेशल ’ में उन्हें शिद्दत से याद करने जा रहा है। नीतू कहती हैं-" मुझे इतना अच्छा ट्रिब्यूट न पहले किसी ने दिया है और मैं सोचती हूँ न कोई और दे सकता है। यह मेरे दिल को छू गया है।" ...

बाबा रामदेव कभी नहीं भूलते 27 साल पहले की राम नवमी को

Image
-   प्रदीप सरदाना वरिष्ठ पत्रकार एवं फिल्म-टीवी समीक्षक   ‘ इंडियन आइडल ’ के सीजन 12 का इस 17 अप्रैल को प्रसारित होने वाला एपिसोड पूरी तरह राममय होने जा रहा है। इस दिन जहां प्रतियोगी अपने मधुर गीतों से वातावरण को आध्यात्मिक और मन को शांति देने वाला कर देंगे। वहाँ इस दिन सेलेब्रिटी के रूप में बाबा रामदेव भी आ रहे हैं। बाबा रामदेव यूं पहले भी कुछ रियलटी शो में आ चुके हैं। लेकिन इस बार रामदेव वह खास बात बताएँगे कि राम नवमी उनके लिए क्यों बेहद खास है।  रामदेव बताते हैं- ‘ आज से 27 साल पहले राम नवमी के दिन मैंने अपने जीवन को सादगी से जीने और ऐश ओ आराम छोड़ने का फैसला लेकर संन्यास ले लिया था। इसलिए राम नवमी मेरे हृदय में एक विशेष स्थान रखती है , क्योंकि मुझे इस दिन नया जीवन मिला था। ‘’ बाबा रामदेव इंडियन आइडल के प्रतियोगियों को अपना आशीर्वाद देते हुए यह भी क़हते हैं कि प्रतियोगियों की मधुर आवाज़ मेरे रोंगटे खड़े कर देती है।    इस खास एपिसोड में सभी टॉप कंटेस्टेंट्स कुछ बेहतरीन गाने गाकर राम नवमी के उत्सव में नए रंग भर देंगे।   उधर इन दो एपिसोड के होस्ट जय भानुशाल...