बाबा रामदेव कभी नहीं भूलते 27 साल पहले की राम नवमी को
- प्रदीप सरदाना
वरिष्ठ पत्रकार एवं
फिल्म-टीवी समीक्षक
‘इंडियन आइडल’ के सीजन 12 का इस 17 अप्रैल को प्रसारित होने वाला एपिसोड पूरी तरह राममय होने जा रहा है। इस दिन जहां प्रतियोगी अपने मधुर गीतों से वातावरण को आध्यात्मिक और मन को शांति देने वाला कर देंगे। वहाँ इस दिन सेलेब्रिटी के रूप में बाबा रामदेव भी आ रहे हैं। बाबा रामदेव यूं पहले भी कुछ रियलटी शो में आ चुके हैं। लेकिन इस बार रामदेव वह खास बात बताएँगे कि राम नवमी उनके लिए क्यों बेहद खास है।
इस खास एपिसोड में सभी टॉप कंटेस्टेंट्स कुछ बेहतरीन गाने गाकर राम
नवमी के उत्सव में नए रंग भर देंगे।
उधर इन दो एपिसोड के होस्ट जय भानुशाली के साथ तीनों जज हिमेश रेशमिया, नेहा कक्कड़ और विशाल डड्लानी और उभरते हुए टैलेंट भी इस अवसर का भरपूर आनंद लेंगे।
नेहा बताती हैं, "मैं इस शो के आगामी एपिसोड के लिए बेहद
उत्साहित हूं क्योंकि मुझे कभी भी रामलीला सुनने या देखने का मौका नहीं मिला। बचपन
में मैं जगराता में व्यस्त रहती थी और इसलिए अब जिंदगी में पहली बार मैं इस शो के
जरिए रामलीला लाइव सुनूंगी।"
मुझसे Twitter पर जुड़ने के लिए- https://twitter.com/pradeepsardana
मुझसे Instagram पर जुड़ने के लिए- https://www.instagram.com/pradeep.sardana/?hl=en
मेरे Youtube चैनल से जुड़ने के लिए - https://www.youtube.com/channel/UChiCnaYESQww2o1nykqWwBw


Comments