ऑल इंडिया रेडियो के रिजेक्ट करने के बाद भी रवीन्द्र जैन ने रचा इतिहास
सुप्रसिद्द संगीतकार रवीन्द्र जैन के जन्म दिवस 28 फरवरी पर विशेष - प्रदीप सरदाना वरिष्ठ पत्रकार एवं फिल्म समीक्षक अँखियों के झरोखों से , सुन साहिबा सुन , सजना है मुझे सजना के लिए , एक राधा एक मीरा , ले जाएँगे ले जाएँगे , दिल में तुम्हें बैठाके और ठंडे ठंडे ठंडे पानी से नहान चाहिए जैसे अनेक लोकप्रिय गीतों के संगीतकार रवीन्द्र जैन यदि आज होते तो अपना 77 वां जन्म दिन मना रहे होते। फिल्म इंडस्ट्री में दादू के नाम से मशहूर रवीन्द्र जैन को अपना जन्म दिन मनाना इतना अच्छा लगता था कि 27 फरवरी रात 12 बजते ही वह खुद ही हँसते हुए गाने लगते थे- ‘’ हैप्पी बर्थड़े टू मी ’ । ‘’ यूं भी रवीन्द्र जैन के प्रसंशक हर साल उनका जन्म दिन धूम धाम से मनाते रहे हैं। उनके 70 वें जन्म दिन पर फिल्म स्टार रेखा ने हेमामालिनी जैसे कई सितारों की मौजूदगी में कहा था- मेरी उम्र भी दादू को लग जाये। बस आप मेरे सिर पर हाथ रख दीजिये , जिससे मुझे भी संगीत का कुछ ज्ञान मिल जाये।“ 28 फरवरी 1944 को अलीगढ़ में जन्मे रवीन्द्र , सात भाइयों और एक बहन में चौथे नंबर पर थे। जब उनके पिता को पता लगा रवीन्द्र दे...