हरियाणवी संस्कृति और सिनेमा के लिए समर्पित रहे ओ पी हरियाणवी
- प्रदीप सरदाना वरिष्ठ पत्रकार एवं समीक्षक ओ पी हरियाणवी देश की एक ऐसी शख्सियत थे जो पिछले करीब 50 बरसों से हरियाणा की कला , संस्कृति और हरियाणवी फिल्मों के लिए समर्पित थे। लेकिन कोरोना महामारी का यह भयावह काल , बहुमुखी प्रतिभा के धनी ओ पी हरियाणवी को भी हमसे छीन गया। कई हिट हरियाणवी फिल्मों के निर्माता , अभिनेता जाने माने कवि और गीतकार ओ पी हरियाणवी का कल 4 मई को कोरोना के चलते पूर्वी दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में निधन हो गया। फिल्म 'दस्तक' में बने थे शाहरुख खान के बॉस ओ पी जैन हरियाणवी पिछले कई बरसों से हरियाणा और दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में आयोजित होने वाले कवि सम्मेलनों का विशेष आकर्षण हुआ करते थे। साथ ही वह हिन्दी और हरियाणवी फिल्मों के साथ कई गैर फिल्मी एलबम के लिए भी लगातार गीत लिखते रहे । जैन भजन , बाबोसा भजन और भगवान कृष्ण , भगवान शिव और माँ दुर्गा पर लिखे भजनों के साथ उनके प्रेम सामाजिक संदेश और राजनैतिक रंग में रंगे गीत भी काफी पसंद किए जाते रहे...