Posts

Showing posts with the label Dharmendra

‘इंडियन आइडल’ में सितारों ने लगाए चार चाँद

Image
  - प्रदीप सरदाना वरिष्ठ पत्रकार एवं फिल्म-टीवी समीक्षक  इन दिनों सोनी चैनल पर चल रहे सिंगिंग  रियलिटी  शो  ‘ इंडियन आइडल ’ ने टीवी पर प्रतिभा , भव्यता और मनोरंजन का नया इतिहास लिख दिया है। यूं ‘ इंडियन आइडल ’ शुरू से ही गीत-संगीत की दुनिया का एक ऐसा मंच बना हुआ है जो नए नए प्रतिभाशाली गायक-गायिकाओं को सामने लाने के साथ , दर्शकों को संगीत की एक नयी दुनिया में ले जाता है। लेकिन ‘ इंडियन आइडल ’ सीजन 12 में जहां गजब की प्रतिभाएं हैं , भव्य सेट्स और बेजोड़ संगीत वादक हैं , वहाँ इस बार इसमें सितारों का भी बड़ा मेला है। इससे ‘ इंडियन आइडल ’ में चार चाँद लग गए हैं। अपने दौर के ऐसे बड़े बड़े सितारे जिनके मंच पर आते ही प्रतियोगियों में एक नया जोश , नया उत्साह जाग जाता है और दर्शकों में एक नयी चमक। पिछले दिनों सुपर स्टार रेखा ने ‘ इंडियन आइडल ’ में जो धमाल किया उसे तो कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। रेखा ने जहां प्रतियोगियों के साथ गीत गाये , ढोलक बजाई , हारमोनियम बजाया , नृत्य किया वहां खूब मस्ती भी की। रेखा ने जब सवाई को कहा कि क्या वह मेरी फरमाइश पर ‘ लंबी जु...