खूबसूरत ‘भाबी जी’ सूरत में हैं
- प्रदीप सरदाना
वरिष्ठ पत्रकार एवं
फिल्म समीक्षक
एंड टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक ‘भाबी जी घर पर हैं’ की
शूटिंग अब मुंबई की जगह सूरत में हो रही है। मुंबई-महाराष्ट्र में लॉकडाउन के चलते
शूटिंग बंद होने से लगभग सभी निर्माता महाराष्ट्र के बाहर नयी नयी शूटिंग लॉकेशन
तलाशने में जूटे हैं।
‘भाबी जी घर पर हैं’ यूं
कानपुर की पृष्ठभूमि पर है जिसकी शूटिंग फिल्मसिटी मुंबई में होती है। उधर अंगूरी
भाभी का रोल करने वाली शुभांगी अत्रे कुछ समय पहले कोरोना की शिकार हो गयी थीं।
लेकिन अब ठीक होने के बाद सूरत पहुँचने पर शुभांगी के साथ अनीता भाभी बनी नेहा
पेंडसे भी खुश हैं और रोहितश्व गौर और आसिफ शेख भी।
शुभांगी कहती हैं- ‘’पहले हम लोग सीरियल में ही पड़ोसी थे। लेकिन अब सूरत की शूटिंग में एक ही होटल में साथ साथ रहने से असली ज़िंदगी में भी पड़ोसी हो गए हैं। मुझे घर पर रहते हुए अपने परिवार की याद आती थी, लेकिन वर्चुअली हम लगातार एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। ‘’
जबकि रोहितश्व गौर कहते हैं- ‘’एक अंतराल के बाद फिर से शूटिंग शुरू होने और
फिर से सबका साथ पाकर खुशी मिल रही है। पिछले वर्ष के समान
ही हमें शूटिंग से फिर एक लम्बा ब्रेक मिला, हालांकि इस बार निर्माता के पास पास पहले से ही एपिसोड्स तैयार थे।लेकिन अब सब कुछ एक बार फिर पटरी पर लौटता हुआ दिख रहा है।जिन दर्शकों ने हमेशा हमें प्यार दिया उनके मनोरंजन के लिये हम पूरी मेहनत से शूटिंग कर रहें हैं।"
उधर नेहा का कहना है-‘’मुझे खुशी है मैं उस सूरत में हूँ जो कपड़ों के
खूबसूरत कलेक्शन के लिए मशहूर है।‘’ साथ ही आसिफ शेख का
कहना है- यह एक बहुत ही खूबसूरत शहर है,काश मैं यहाँ सड़कों
पर घूम सकता।‘’
प्रदीप सरदाना
मुझसे Twitter पर जुड़ने के लिए- https://twitter.com/pradeepsardana
मुझसे Instagram पर जुड़ने के लिए- https://www.instagram.com/pradeep.sardana/?hl=en

Comments